ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षण क्षेत्र की संभावनाओं पर हुई चर्चा

कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय में छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के ऑडिटोरियम में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में करियर की संभावनाएं विषय पर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा सहायक प्राध्यापक ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन 16 वर्षों के शिक्षण अनुभव से संपन्न शिक्षाविद् थे.

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, शिक्षक बनने की प्रक्रिया तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तक शिक्षक की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला.

उन्होंने विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राध्यापक बनने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, पात्रता मानकों एवं करियर की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों एवं उनके दायित्वों पर चर्चा की गयी.

मौके पर सुहाना, आयुष कुमार, खुशी, सृष्टि एवं सावन ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सौरभ शर्मा ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया. कार्यक्रम का परिचय आलोक ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुधांशु कुमार ने प्रस्तुत किया. मौके पर एस. के. जायसवाल, नागेंद्र कुमार, सुजन कुंडू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण मौजूद थे.

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति सही दिशा एवं स्पष्ट दृष्टिकोण प्रदान करते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >