कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय का जूडो में जलवा, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में 14 पदक

सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते. चार खिलाड़ी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं.

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

कोडरमा जिले में तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसइ ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन किया. वाराणसी के सुभाष चंद्र अकादमी चक्रमां में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 14 पदक जीते. इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और दस कांस्य पदक शामिल हैं. हर्षित राज ने स्वर्ण पदक जीता. अरबाज हुसैन, बंटी कुमार यादव और अभिषेक यादव ने रजत पदक हासिल किया.

असद अब्बास, रिशांत कुमार, प्रियांशु कुमार, गोलू केसरी, अमन शेखर, ठाकुर चैतन्य सिंह, प्रेम कुमार, अस्मित राज, सचिन कुमार और आदर्श यादव ने कांस्य पदक जीते. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्षित राज, बंटी कुमार यादव, अरबाज़ हुसैन और अभिषेक यादव ने सीबीएसइ जूडो नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए क्वालीफाई किया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता करनाल, हरियाणा में होगी.

14 पदक की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई

विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा 14 पदकों की यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण का परिणाम है. विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, एकता कुमारी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं जूडो प्रशिक्षक सौरव कुमार पाठक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

विद्यालय परिवार ने हर्षित राज, बंटी कुमार यादव, अरबाज़ हुसैन एवं अभिषेक यादव को सीबीएसई जूडो नेशनल चैंपियनशिप 2026–27 के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करेंगे और ग्रिज़ली विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे.

ये भी पढ़ें: रिम्स में लॉन्ड्री स्टाफ की हड़ताल आज, 7 माह से नहीं मिला मानदेय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >