ग्रिजली विद्यालय में कर्मचारियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ मोहित तिवारी तथा चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से किया

कोडरमा. तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ मोहित तिवारी तथा चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि मजदूर दिवस हमें समाज और संस्थान के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने की प्रेरणा देता है. कर्मचारी अजय पासवान एवं जीबनाथ मांझी ने शायरी और भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये. छात्र अपराजित एवं उनके समूह ने समूह गान प्रस्तुत किया. कर्मचारी अरुणी एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई. कॉक फाइट प्रतियोगिता में समी कुमार, नवलेश कुमार एवं सत्यम कुमार विजेता रहे. बर्स्ट द बैलून प्रतियोगिता में संजना, अंजू एवं गुलाबी देवी ने जीत हासिल की. म्यूजिकल चेयर महिला वर्ग में रानी देवी, सुरजी देवी एवं गायत्री देवी तथा पुरुष वर्ग में पूना यादव, समी एवं नवलेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति जगनानी, प्रीतम हरि, कोच सुनील कुमार साव, रिम्मी चटर्जी, धर्मेंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही. संचालन मनीषा चंद्रा व अमरदीप पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मनीषा चंद्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >