क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रिजली पब्लिक स्कूल व मॉडर्न की टीम विजयी

रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो मैच खेले गये.

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में ग्रिजली पब्लिक स्कूल ने चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल को 21 रनों से हराया. दूसरे मैच में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर स्कूल को 151 रन से पराजित किया. पहला मैच सीएच हाई स्कूल मैदान में ग्रिजली पब्लिक स्कूल और चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के बीच खेला गया. ग्रिजली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाये. आदर्श ने 29 और दक्षानंद ने सात रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल की ओर से वसीम, हुजैफा ने तीन-तीन और विवेक तथा शुभम ने एक-एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी चाइल्ड प्रोसेसिंग स्कूल की टीम 9.3 ओवर में 52 रन पर ही ढेर हो गयी. विवेक ने 19 और सूरज ने सात रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए ग्रिजली की ओर से दक्षानंद और आदर्श यादव ने तीन-तीन, विनायक ने दो और यश जैन ने एक विकेट लिये. आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच रहे. दूसरा मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने 22.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये. राहुल ने 47, हार्दिक ने 29 और कुमार अनुराग ने 18 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए सेंट जेवियर स्कूल की ओर से सौरभ और ऋषभ राज ने चार-चार तथा गौरव और सत्यम ने एक-एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जेवियर स्कूल की टीम 50 रन पर ढेर हो गयी. सत्यम ने 14 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से सौरभ ने तीन, हमजा समीर ने दो, नयन, राहुल, हार्दिक और अनुराग ने एक-एक विकेट लिये. बेहतर खेल के लिए राहुल आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में अंपायर सुरेंद्र प्रसाद और बसंत कुमार तथा स्कोरर सत्यम कुमार थे. मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, विवेकानंद चौधरी, दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, कृष्णा बरहपुरिया, अनिल सिंह, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, ओमप्रकाश, अजय राणा, अभी राज, गौतम, मुकेश प्रभाकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >