मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में भव्य महाआरती

मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में मां जगत जननी माता की भव्य महाआरती व दीपोत्सव का आयोजन किया गया.

सतगावां. मरचोई में बुधवार की शाम मां मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में मां जगत जननी माता की भव्य महाआरती व दीपोत्सव का आयोजन किया गया. कार्तिक पूर्णिमा को वाराणसी का सुप्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर मां जगत जननी की महाआरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बनारस के विख्यात आयोजनकर्ता धनंजय पांडेय व चंद्रमौली पांडेय एवं उनकी टीम के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन मरचोई स्थित मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में संध्या सात बजे से किया गया. बनारस के कृष्णा पाण्डेय, अंकित मिश्रा, युवराज पांडेय आदि पुरोहित वैदिक ब्राह्मणों की एक खासियत है कि वे लगातार तीन मिनट से ज्यादा समय तक लगातार शंख बजा सकते हैं. मौके पर माता लक्ष्मी, भगवान शिव के आरती के अलावे गीत-भजन पेश किये गये. मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था. महाआरती समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. धनंजय पांडेय व परिवार की ओर से दादा सविता पांडेय, दादी आइना देवी व अपने पिता अर्जुन पांडेय ने स्मृति में मां जगत जननी को चांदी का छत्र भेंट किया. मौके पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, सुधीर सिंह, मन्नू सिंह, राजकमल कुमार, मनोज सिंह, राजीव शांडिल्य, प्रह्लाद सिंह, मुरारी सिंह, राजकमल सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, पिंटू सिंह, कुंदन सिंह सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >