चंदवारा के बेंदी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बेंदी पंचायत में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया.

चंदवारा. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बेंदी पंचायत में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप एलआरडीसी ओमप्रकाश मंडल, बीडीओ सुमित मिश्रा, सीओ अशोक भारती, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ बंटी मोदी मौजूद थे. अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की. शिविर में लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्र, पेंशन का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया. इसके अलावा अन्नाप्रासन, गोद भराई रस्म करायी गयी. साथ ही बच्चों के बीच स्वेटर, कंबल व मरीजों के बीच दवाओं का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >