जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव द्वारा आयोजित स्व. गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 17 सिंतबर को चटकरी खेल मैदान में होगा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि विधायक अमित कुमार यादव हैं.
उक्त जानकारी देते हुए उनके भाई रवि निराला ने बताया कि विजेता टीमों के लिए कई आकर्षक उपहार रखा गया है. इसमें पहला मैच धनबाद व गोमिया, दूसरा मैच हजारीबाग व गिरिडीह, फाइनल मैच दोनों टीमों के विजेता टीम के बीच होगा.
श्री यादव ने खेल प्रेमियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में खेल मैदान पहुंचे और खेल का आनंद ले और खिलाडियों का उत्साह बढाये. मैच को सफल बनाने में विधायक अमित कुमार यादव, गौरी यादव, सुरेंद्र यादव, रवि निराला आदि लगे हैं.
