डोमचांच में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति

डोमचांच प्रखंड में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

डोमचांच, कोडरमा: प्रखंड में सोमवार को कई जगहों पर गणेश उत्सव मनाया गया. नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी. शहीद चौक, तेतरियाडीह, महथाडीह, ढाब रोड, महेशपुर समेत विभिन्न जगहों पर आकर्षक पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी.

पूजा पंडालों को आकर्षक लाइट और विभिन्न तरह के फूलों से सजाया गया था. पूजा को सफल बनाने में विक्की कुमार, सोनू कुमार, बंटी कुमार, चंदन साव, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, सागर कुमार, पवन कुमार, कुलदीप पंडित, पप्पू राम आदि जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >