बच्चे की हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सोनू यादव उर्फ भगत यादव को डोमचांच पुलिस ने शुक्रवार को सपही गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

डोमचांच. घरवरियाबर में हुए सात वर्षीय आर्यन कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सोनू यादव उर्फ भगत यादव को डोमचांच पुलिस ने शुक्रवार को सपही गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे सपही से धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि घरवरियाबर गांव में गत दिन आर्यन कुमार (पिता पवन यादव) की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की मां व फूफा को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य की तलाश जारी थी. इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे सोनू यादव उर्फ भगत यादव को पकड़ने में सफलता हासिल की़ ज्ञात हो कि इस हत्याकांड को मां, फूफा व चचेरे चाचा सोनू यादव ने अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए अंजाम दिया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >