झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में पिछले रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना की जांच के लिए बुधवार को एफएसएल रांची की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए दुकान के अंदर मिले खून के छींटों समेत अन्य संभावित साक्ष्यों के नमूने लिये.
बताया जाता है कि असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाये. इसके बाद टीम वापस लौट गयी. ज्ञात हो कि रविवार को मोबाइल की खरीद-बिक्री के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने आशियाना मोबाइल नामक दुकान के मालिक को चाकू से गोद दिया था.
पुलिस मामले में घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.