जयनगर. परसाबाद स्थित कटिया गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से चार युवक बेहोश हो गये. इनकी पहचान कृष्णा भुईयां (22), शंभु भुईयां (28), नीतीश भुईयां (17) और दशरथ भुईयां (18) के रूप में हुई है. बताया गया कि सभी युवक गांव से सटे एक तालाब की ओर गये थे. इसी दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी युवक तालाब के पास स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये, तभी तेज गर्जन के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में चारों युवक बेहोश हो गये. ग्रामीणों ने चारों को बेहोशी की हालत में निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां कृष्णा भुईयां की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.
वज्रपात की चपेट में आने से चार युवक बेहोश
ग्रामीणों ने चारों को बेहोशी की हालत में निजी क्लिनिक पहुंचाया
