डोमचांच के चार लोग पॉजिटिव, कोविड केयर में हुए भर्ती

डोमचांच के चार लोग पॉजिटिव, कोविड केयर में हुए भर्ती

कोडरमा : बाजार डोमचांच प्रखंड के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें कोविड केयर में भर्ती किया गया है. पॉजिटिव पाये गये चार लोगों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है.

डीएस डॉ रंजन कुमार ने बताया की पॉजिटिव पाये गये चारों लोग अपने परिजन का इलाज कराने रांची गये थे, जहां बीमार व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उक्त चारों ने निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया.

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों ने पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी. इसके बाद उक्त चारों का पुनः स्वाब सैंपल लेते हुए डोमचांच के कोविड केयर में भर्ती कर दिया गया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >