मरकच्चो के तेलोडीह में फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का आगाज

प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत नयीटांड़ खेल मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह की ओर से आयोजित फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ.

मरकच्चो. प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत नयीटांड़ खेल मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब तेलोडीह की ओर से आयोजित फुटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का उदघाटन मैच धनबाद बनाम खूंटी की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ हुलास महतो ने फुटबॉल को किक मारकर किया. इससे पूर्व अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता के पहले मैच में धनबाद ने खूंटी को 3-0 से हराया. रेफरी सूरज यादव, बालगोविंद यादव व सोनू कुमार थे. उदघोषक बबलू यादव, यमुना यादव व हरिहर सिंह थे. प्रतियोगिता का अगला मैच 20 अगस्त को गिरिडीह बनाम कोडरमा के बीच खेला जायेगा. मौके पर कोडरमा जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान, सचिव नवनीत ओझा, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राजद नेता डॉ जावेद अख्तर, थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, सोनू खान, कैलाश यादव, मुखिया बेदू साव, टीपन पासी, सुनील यादव, पूर्व मुखिया मनींद्र राम, एम चंद्रा, नारायण कुमार, मो सरफुद्दीन अंसारी, नजाम खान, कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, रोहित कुमार, प्रदीप राम समेत सैकडों की संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >