प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है.

कोडरमा. महाराणा प्रताप चौक पर भगवान विश्वकर्मा, गणेश व हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है. रविवार को यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण में मुख्य रूप से आचार्य वरुण पांडेय ने पूजा करायी. छह फरवरी को भव्य जल यात्रा निकाली जायेगी. आठ फरवरी को विश्वकर्मा जी समेत अन्य देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा.

लोकाई में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा

झुमरीतिलैया. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय के गूमो स्थित आवासीय कार्यालय में झामुमो की बैठक हुई. मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन कोडरमा के लोकाई मैदान में होने जा रहा है. मैं हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन के विचारों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल होने जा रही हूं. संजय पांडेय ने कहा कि शालिनी गुप्ता के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी. अध्यक्षता संजय पांडेय ने की. संचालन उमेश सिंह ने किया. मौके पर मंटू वर्मा, सुरेंद्र सिंह, तापेश्वर शर्मा, जयंत शर्मा, दिनेश सिंह, सुदामा तिवारी, मनोहर राम, भुवनेश्वर साव, उमेश सिंह, निशांत सिंह, मनोज वर्मा, गुड्डू सिंह, विपुल पाण्डेय, कुणाल सिंह, प्रशांत सिंह, सुधांशु सिंह, शशिकांत पांडेय, पप्पू सिंह सन्नी, अनिता देवी, किरण सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >