जयनगर. डीवीसी केटीपीएस में सीआइएसफ अग्नि शाखा द्वारा आयोजित अग्नि सेवा सप्ताह का समापन हुआ़ मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया़ समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम सह केटीपीएस के परियोजना प्रधान संजय कुमार थे़ श्री कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सीआइएसफ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है, जिसमें बच्चों सहित अन्य लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला़ विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों में स्लोगन प्रतियोगिता में रीता कुमारी, सरिता सिन्हा, चित्रकला में माही प्रसाद, शुभांगी कुमारी, निमिता कुमारी, मनसा कुमारी, अन्नपूर्णा गोप, निकिता कुमारी, निबंध में स्वाति कुमारी, कीर्ति कुमारी, नंदनी कुमारी, क्विज में विनीता कुमारी, प्रेरणा कुमारी, आशा कुमारी शामिल हैं. कार्यक्रम में जीएम अमन ज्योति, सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार कुकरेती, दिवाकर कुमार कर्ण, उपनिरीक्षक अग्नि श्रीकांत सिंह, कृष्णकांत सहित सीआइएसएफ के जवान तथा केटीपीएस प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे़
अग्नि सेवा सप्ताह का समापन, प्रतिभाएं सम्मानित
डीवीसी केटीपीएस में सीआइएसफ अग्नि शाखा द्वारा आयोजित अग्नि सेवा सप्ताह का समापन हुआ़
