मरकच्चो. अंचल कार्यालय में फर्जी कागजात संलग्न कर धर्म प्रमाण पत्र निर्गत कराने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने महुंगाई पंचायत के लालगढ़ निवासी अरुण यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि लालगढ़ निवासी अरुण यादव द्वारा धर्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आवेदन दिया गया था. आवेदन के जांच के क्रम में पाया गया कि संलग्न स्व अभिप्रमाणित जाति प्रमाण पत्र संख्या-जेएचएनबीसी-/2023/20821, दिनांक 25/02/2023 एवं स्व अभिप्रमाणित आय प्रमाण पत्र संख्या जेएचआइसी-/2023/167347, दिनांक 24/02/2023 जिसमें अंचलाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर नरेश कुमार वर्मा का है, जो मरकच्चो अंचल में कभी अंचल अधिकारी के पद पर रहे ही नहीं हैं. इससे स्पष्ट होता है की उक्त प्रमाण पत्र फर्जी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
