दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

प्रखंड के बेहराडीह में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बेहराडीह निवासी मधुसूदन स्वर्णकार के रूप में हुई.

डोमचांच. प्रखंड के बेहराडीह में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बेहराडीह निवासी मधुसूदन स्वर्णकार के रूप में हुई. उसका इलाज रेफरल अस्पताल डोमचांच में किया गया. इस संबंध में मधुसूदन स्वर्णकार ने डोमचांच थाना में मामला दर्ज कराया है. श्री स्वर्णकार बताया ने बताया मेरे गोतिया महेश वर्मा और उसका बेटा रोशन वर्मा मेरे शौचालय की टंकी पर निर्माण करा रहे थे. जब मेरी मां और बहन मना करने गये, तो महेश वर्मा और उसके बेटा ने मेरी मां और बहन के साथ मारपीट की. जब मैं आवाज सुनकर दुकान से वहां पहुंचा, तो महेश वर्मा और उसके बेटा ने मेरे ऊपर पत्थर से वार कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया. इधर, थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया. आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >