चंदवारा के बेंदी गांव में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है़

चंदवारा. थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत के छतारा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये. इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है़ एक पक्ष से मुनिया देवी (पति राजेश भुइयां) ने आवेदन देकर कहा है कि 23 अप्रैल की रात्रि नौ बजे मैं, मेरे पति अपने घर में बैठे थे, तभी बच्चू भुईयां, लालधारी भुईयां, बीनेश भुईयां, सन्नी कुमार, उपेंद्र भुईयां, बासुदेव भुईयां, अनिता देवी, रुनीया देवी व शंकर कुमार एकमत होकर आये और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे़ बीच बचाव करने आये मेरा देवर विजय भुईयां, मेरी गोतनी मालो देवी को ईंट, पत्थर व लाठी डंडे मारपीट कर घायल कर दिया़ वहीं दूसरे पक्ष के उमेश भुईयां पिता स्व. पूना भुईयां ने भी थाना में आवेदन देकर मारपीट करने व गाली-ग्लौज करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी रास्ता बाधित करने का आरोप लगाया है़ आवेदन उन्होंने कहा कि उनके यहां 21 अप्रैल को शादी की तैयारी के दौरान बाजा बज रहा था़ इसी बीच उसके घर पर उपेंद्र भुईयां, फागुन भुईयां, चंद्रिका भुईयां, विगन भुईयां शराब के नशे में आये और गाली-ग्लौज करते हुए हाथापाई की व बाजा बंद करने को कहा़ हमलोगों को गली से नहीं आने-जाने धमकी दी. साथ ही खूंटा गाड़कर रास्ता बंद दिया़ समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >