भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन: भाकपा

भाकपा अंचल कमेटी जयनगर की बैठक महेश सिंह की अध्यक्षता में हुई.

जयनगर. भाकपा अंचल कमेटी जयनगर की बैठक महेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. अंचल मंत्री कॉ वीरेंद्र यादव ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. बैठक में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जयनगर प्रखंड में अनियमितता का आलम है. दाखिल-खारिज व जमीन ऑनलाइन में गड़बड़ी हो रही है. महिलाओं को मंईयां सामान योजना का पैसा नहीं मिल रहा है. किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है. जिला मंत्री अर्जुन यादव ने कहा कई लोगों का मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है. अर्जुन यादव ने कहा कि पूरे प्रखंड में मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की जांच की आवश्यकता है. सोनिया देवी ने कहा कि जमीन ऑनलाइन में कर्मचारी और सीआइ मनमानी कर रहे हैं. लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इन मुद्दों पर 11 नवंबर को पेठियाबागी जयनगर से जुलूस निकाला जायेगा. बैठक को राजेंद्र रजक, सुखदेव पांडेय, कामेश्वर पंडित ने संबोधित किया. बैठक में सर्वसम्मति से 11 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्मय लिया गया. मौके पर उमा देवी, काली सिंह, कामेश्वर पंडित, विनोद पासवान, विनोद यादव, राजेंद्र रजक, शमीम खान, राजकुमार सिंह, गांगो नायक, गंदोरी सिंह, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >