डोमचांच में किसान महासभा ने भरी हुंकार, बिजली समस्या को लेकर 14 सितंबर को घेराव

अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किसानों को एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया.

डोमचांच से रणजीत बनर्जी की रिपोर्ट

डोमचांच(कोडरमा). डोमचांच टैक्सी स्टैंड स्थित राधा-कृष्ण टावर में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक हुई. अध्यक्षता विनोद पांडेय व संचालन माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने किया. इसमें मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौजूद थे.

किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील

बैठक में किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने किसानों को संगठन से जुड़ने की अपील की तथा किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मौके पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. किसान अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर संगठित रहेंगे, तभी उनकी आवाज को मजबूती मिलेगी.

कहा कि अखिल भारतीय किसान महासभा किसानों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

बिजली व्यवस्था को लेकर 14 सितंबर को घेराव

उन्होंने कहा कि डोमचांच में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर 14 सितंबर को डोमचांच पावर सब स्टेशन का घेराव किया जायेगा.

मौके पर राजेंद्र साव, कृष्णकांत मेहता, संतोष यादव, राज कुमार यादव आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: झुमरीतिलैया में केशरवानी वैश्य सभा की नई कमेटी के लिए 22 सितंबर को होगा चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >