झारखंड बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कोडरमा़ झारखंड बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया़ जारी परिणाम के अनुसार, जिले का ओवरऑल प्रदर्शन गत वर्षों की अपेक्षा खराब रहा है, पर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है़ जिला टॉपर बनने का गौरव एक किसान की बेटी को हासिल हुआ है़ जयनगर के अपग्रेडेड हाई स्कूल सोनपूरा की राजनंदिनी कुमारी 487 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है, जबकि जिले में दूसरे स्थान पर एक साथ दो छात्राएं रही हैं. प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल मरकच्चो की अर्पणा कुमारी व अपग्रेडेड हाई स्कूल सोनपूरा की रानी कुमारी को संयुक्त रूप से 483 अंक मिले हैं. वहीं तीसरे स्थान पर हाई स्कूल जयनगर के प्रिंस कुमार सिंह को 481 अंक मिले हैं. डॉक्टर बनना चाहती है जिला टॉपर राजनंदिनी जिला टॉपर बनी सोनपूरा स्कूल की राजनंदिनी कुमारी ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि वह आगे चलकर नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है़ चमगुदो खुर्द निवासी राजनंदिनी के पिता पेशे से किसान हैं, जबकि माता वीणा देवी गृहिणी है़ अपनी बेटी की शानदार सफलता पर पूरा परिवार खुश है़ राजनंदिनी के अनुसार सीमित संसाधनों के बाद भी परिवार ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम आज हासिल हुआ़ दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी राजनंदिनी ने बताया कि वह हर दिन विद्यालय जाती थी और कक्षा में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर नियमित रूप से दोहराती थी़ उसने बताया कि बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीद थी़ उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया़ अर्पणा की भी चाहत डॉक्टर बनने की मरकच्चो प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो की छात्रा अर्पणा कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा के आये रिजल्ट में टॉप टू में जगह बनायी है़ अर्पणा ने बताया कि उसकी इच्छा डॉक्टर बनकर अपने देश की सेवा करने की है़ उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व विद्यालय के शिक्षकों को दिया है़ तीन बहनों में अर्पणा सबसे छोटी है़ उसके पिता सीताराम मोदी दवा की दुकान चलाते हैं. वहीं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो के प्राचार्य विद्यासागर, शिक्षक रामकृपाल सिंह, रौशनी कुमारी, श्रंखला कुमारी, अनुज कुमार, धनंजय कुमार आदि ने अर्पणा की सफलता पर उसे बधाई दी है आइएएस बनना चाहती है रानी जैक बोर्ड की परीक्षा में जिला में दूसरे स्थान पर रही चमगुदो खुर्द निवासी बिनोद यादव व आशा देवी की पुत्री रानी कुमारी भविष्य में पढ़ाई कर आइएएस बनना चाहती है़ रानी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार तथा शिक्षकों को दिया है़ बता दें कि इसी गांव की राजनंदिनी जिला टॉपर बनी है, जबकि रानी दूसरे स्थान पर रही है़ एक ही गांव से दो-दो टॉपर होने के कारण पूरे गांव में हर्ष का माहौल है़ रानी की सफलता पर परिवार के सभी सदस्य खुश हैं. सोनपूरा स्कूल के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष जयनगर. जैक बोर्ड की परीक्षा में प्लस टू उच्च विद्यालय सोनपुर की छात्रा राजनंदनी कुमारी (पिता दिनेश यादव) 487 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है, जबकि 483 अंक लाकर इसी विद्यालय की रानी कुमारी तीसरे स्थान पर रही है़ छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पासवान, शिक्षक गुलाम सरवर, विकास कुमार, सुमंत कुमार, विजय कुमार रवि, पवन पासवान आदि ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है़ झारखंड बोर्ड दसवीं में कोडरमा़ जिला के टॉपर 1़ राजनंदिनी कुमारी, अपग्रेडेड हाई स्कूल सोनपूरा : 487 2़ अर्पणा कुमारी, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल मरकच्चो : 483 2 रानी कुमारी, अपग्रेडेड हाई स्कूल सोनपूरा : 483 3़ प्रिंस कुमार सिंह, हाई स्कूल जयनगर : 481 4़ चंदन कुमार राणा, हाई स्कूल जयनगर : 479 5़ धीरज कुमार, हाई स्कूल जयनगर : 478 5़ सोनू कुमार, अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमरडीहा : 478 5़ चंदन कुमार, अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमरडीहा : 478 6़ शिवानी कुमारी प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल मरकच्चो : 473
किसान की बेटी राजनंदिनी बनी जिला टॉपर
झारखंड बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी

किसान की बेटी राजनंदिनी बनी जिला टॉपर