हरिद्वार से आयी देव कन्याओं को दी गयी विदाई

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आयी तीन देव कन्याओं को आयुष शर्मा, सुप्रिया एवं दुर्गेश नंदिनी को भावभीनी विदाई दी गयी.

झुमरीतिलैया. देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आयी तीन देव कन्याओं को आयुष शर्मा, सुप्रिया एवं दुर्गेश नंदिनी को भावभीनी विदाई दी गयी. एक माह के प्रवास के दौरान इन्होंने 108 स्थानों पर योग, ध्यान, जीवन जीने की कला, स्वस्थ रहने की कला, हवन यज्ञ, संस्कार, दीप यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन कर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व प्रबुद्ध नागरिकों को जागरूक किया. सेवा यात्रा के समापन के मौके पर गायत्री चेतना केंद्र डोमचांच में आयोजित विदाई समारोह के मुख्य अतिथि नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा थे. कार्यक्रम का उदघाटन श्री कुशवाहा, देव कन्याएं, युवा मोटिवेटर सुरेश यादव, उप जोन प्रतिनिधि लखनलाल प्रजापति, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र साव, समाजसेवी लीलावती मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर युग शक्ति मां गायत्री परम पूज्य गुरुदेव की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की गयी. मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने कहा कि व्यापारी हो या अधिकारी, युवा हो या महिला स्वामी विवेकानंद का मार्ग दर्शन व भारत के अध्यात्म के मानव के चिंतन व चरित्र को ऊंचा उठाता है. आध्यत्म के आचरण अपने बच्चों को सूत्रों को जीवन में अपनाकर ही हम अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की दिशा दे सकते हैं. प्रांतीय युवा मोटिवेटर सुरेश यादव ने कहा कि आज का युवा व्यसनों और भौतिक आकर्षणों में उलझकर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से कमजोर होता जा रहा है. ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद के उस उद्घोष को याद करने की आवश्यकता है उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए. डोमचांच महिला मंडल की सुनीता वर्णवाल एवं बहनों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण विदाई गीत पेश किया. धन्यवाद ज्ञापन शिवकुमार वर्णवाल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >