निर्भया फंड के समुचित उपयोग को लेकर चर्चा

करमा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण कार्य की ली जानकारी

: करमा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण कार्य की ली जानकारी कोडरमा. संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में डीसी ऋतुराज व अन्य अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा जिले को प्राप्त निर्भया फंड के समुचित व प्रभावी उपयोग की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित संसाधनों का पूर्ण लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे. बैठक के दौरान तिलैया डैम में पर्यटन संबंधी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गयी. मंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. ऐसे में इस पर ध्यान दिया जाये. बैठक में करमा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गयी. मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने व निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इन विषयों पर निरंतर निगरानी एवं समन्वय बनाये रखा जायेगा. बैठक में डीसी के अलावा एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीपीओ अनूप कुजूर, डीएसडल्यूओ रेखा रानी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >