सेवानिवृत्त बीइइओ व शिक्षकों को दी गयी विदाई

समारोह में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद के अलावा विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विदाई दी गयी

कोडरमा बाजार. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय एवं प्रखंड संसाधन केंद्र कोडरमा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद के अलावा विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विदाई दी गयी. इस दौरान डीइओ अविनाश राम एवं डीएसई अजय कुमार ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में जगरनाथ प्रसाद का कार्यकाल सराहनीय रहा. उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया, उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे. सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्ति की विदाई एक दुखदायी क्षण होती है, परंतु विभागीय नियमानुसार यह सुनिश्चित है, जो भी लोग सरकारी काम करते हैं, उन्हें समय पर सेवानिवृत्त होना है. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों में सुरेंद्र कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमनडीह, जितेंद्र कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरडीहा सतगावां, महेंद्र विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय मडुआटांड़ मरकच्चो, प्रकाश पंडित मध्य विद्यालय नयसीटांड़ जयनगर सभी को शॉल ओढ़ाकर व बुके, मोमेंटो और किताब देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यालय कर्मी अनिल कुमार, दिनेश गोप, परीक्षित कुमार साहू, बीपीओ उपेंद्र कुमार, जुलिता मिंज, बबीता कुमारी, विजय वर्णवाल, राधा सिंह, अशोक कुमार बर्णवाल, प्रभुदेव कुमार, बीआरपी मिथलेश कुमार साव, सीआरपी अमित कुमार, निरंजन कुमार, अभिषेक मंडल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एमडीएम ऑपरेटर छोटन साव, रिसोर्स शिक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >