मरकच्चो में हाथियों का आतंक, धान की फसल रौंदी

मरकच्चो के अंबाडीह गांव में हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया है. हाथियों ने किसानों की धान की फसल और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है.

मरकच्चो: प्रखंड के बेरहवा जंगल से सटे गांवों में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है और आये दिन किसानों की फसलों व ग्रामीणों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है. शुक्रवार देर रात हाथियों का झुंड पपलो पंचायत के अंबाडीह गांव पहुंच गया, जहां जमकर उत्पात मचाया.

हाथियों ने विरंची यादव और श्यामबिहारी यादव के धान के बिचड़े तथा रोपी गयी धान की फसल को रौंद दिया. वहीं गोविंद यादव, बालदेव यादव, रामेश्वर यादव, पंकज यादव और दुखी यादव सहित कई किसानों के खेतों में तैयार धान के बिचड़ों को भी नुकसान पहुंचाया.

हाथियों ने सुरेंद्र पासवान के घर और घर के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं बासुदेव यादव के घर की खिड़की तोड़कर अंदर रखी खाद्य सामग्री खा गये. इसके अलावा कारू विश्वकर्मा की बाउंड्री वॉल भी हाथियों ने तोड़ दी. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

ग्रामीणों के सहयोग से लूप लाइट और पटाखों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को पास के जंगल की ओर खदेड़ा गया. प्रभावित किसानों ने बताया कि कड़ी मेहनत और भारी खर्च से तैयार किये गये धान के बिचड़े नष्ट हो जाने से उन्हें नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने के साथ-साथ हाथियों के बढ़ते आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >