डोमचांच में हाथियों का उत्पात, स्कूल की चहारदीावरी तोड़ी

प्रधानाचार्य दिलीप यादव ने बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 10:24 बजे 20 से 30 हाथियों के झुंड ने स्कूल परिसर में घुसकर बाउंड्री वॉल को तोड़ कई पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया़

डोमचांच. प्रखंड के कारखुट में सोमवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया़ हाथियों ने यहां एक ईंट भट्ठा परिसर में तोड़फोड़ की़ साथ ही काराखूट स्थित सुजुआ मोजा में संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में भी उत्पात मचाया़ ईंट भट्ठा में रात्रि प्रहरी का काम करने वाले मुकेश राणा ने बताया कि जब हम ड्यूटी पर थे, तभी कुछ गिरने की आवाज सुनायी दी, देखा कि कई हाथी फैक्ट्री के पास खड़े हैं. हाथी मेरे कमरे के पास पहुंच गये. कुछ देर में हाथी चले गये. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप यादव ने बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 10:24 बजे 20 से 30 हाथियों के झुंड ने स्कूल परिसर में घुसकर बाउंड्री वॉल को तोड़ कई पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया़ स्कूल के दरबान ने किसी तरह अपनी जान बचायी. बाउंड्री का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >