श्रीमद्भागवत कथा सह एकादशी महायज्ञ शुरू

प्रखंड के चोपनाडीह में कलश यात्रा के साथ सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा सह एकादशी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

मरकच्चो. प्रखंड के चोपनाडीह में कलश यात्रा के साथ सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा सह एकादशी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य कैलाश यादव, मुखिया पूनम कुमारी ने कलश यात्रा को फीता काटकर व झंडा दिखाकर रवाना किया. कलश यात्रा में 101 माताओं और कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं. कलशयात्रा गाजे-बाजे व जयकारे के साथ मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए केशो नदी स्थित उत्तरवाहिनी पहुंची. यज्ञाचार्य बासुकीनाथ पांडेय एवं बीरेंद्र शास्त्री समेत यज्ञ कार्य में लगे कई पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. इसके बाद कलशयात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश को यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया. यज्ञ के आयोजक मुख्य पुजारी यशोदा देवी, अनार देवी, लाखपत यादव है. कथा वाचक के रूप में वृंदावन से पधारे धनंजय कृपालु महाराज एवं आठ वर्षीय बाल विदुषी अंजली पांडेय हैं. कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष यादव, विजय यादव, विकास यादव, शंकर यादव, महेश यादव, बालमुकुंद यादव, श्रीकांत यादव, सत्यम यादव, आयुष यादव, आरोही यादव, ऋषभ यादव, अंश यादव, मानवी, रिशांत समेत सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >