छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज एजुकेशनिस्ट फोरम, कहा- मांग उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार

झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की एजुकेशनिस्ट फोरम डीके ट्रस्ट ने कड़ी निंदा की है। ट्रस्ट ने सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से पूरा करने की मांग की।

कोडरमा: एजुकेशनिस्ट फोरम डीके ट्रस्ट ने झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज किये जाने की घटना की निंदा की है. ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, सचिव अवध कुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों ने जारी बयान में कहा कि छात्रों द्वारा किया जा रहा आंदोलन पूरी तरह जायज है.

छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीरता से करे विचार

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखना छात्रों का अधिकार है और उनके साथ किसी भी तरह का बल प्रयोग उचित नहीं है.

इन लोगों ने किया समर्थन

छात्रों की मांगों का समर्थन करने वालों में रिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज राणा, मनोज यादव, अनमोल कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार, अजीत कुमार, महेंद्र कुमार यादव, वरुण कुमार सिंह, सदानंद पंडित, कुमार गुलशन और संतोष कुमार समेत अन्य शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >