कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मौके पर ये रहे मौजूद

कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा और संस्कारों पर दिया गया जोर।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर जिप सदस्य महादेव राम, कांटी के मुखिया राम लखन, बड़की धमराई के मुखिया सरयू वर्मा, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, कांटी के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद, बड़की धमराई के पूर्व मुखिया किशोर यादव तथा समाजसेवी संजय अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपिसमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपिसमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता तथा प्राचार्या अंजना कुमारी व अन्य भी मौजूद थे.

प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन कौशल का विकास करना भी है. मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय जैसा उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान हमारे विधानसभा क्षेत्र में होना हम सभी के लिए गौरव की बात है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं. समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. तृप्ति एवं समूह द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम का आकर्षक आगाज़ किया. इसके पश्चात तेजस एवं समूह द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया.

वहीं आकृति एवं समूह तथा अलीना एवं समूह द्वारा प्रस्तुत समूह गीतों ने समां बांध दिया. पारिधि एवं समूह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी.

इन बच्चों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह में कॉमर्स संकाय की जिला टॉपर धनुषी जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय टॉपर के रूप में कक्षा 10 की आकांक्षा यादव तथा कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के शौर्य तरवे एवं वंशिका जगनानी को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को इन्होंने बनाया सफल

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि , सीसीए कॉर्डिनेटर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा. प्राची,कुशाली, अन्वेषा एवं सुहाना ने प्रभावशाली मंच संचालन शिक्षिका मनीषा चंद्रा के नेतृत्व में किया. स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh

Published by: वैभव विक्रम

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >