बिरहोर टोला के विद्यालय में डीएसइ ने कराया तिथि भोजन, बच्चों को परोसा गया विशेष पोषाहार

झुमरीतिलैया के बिरहोर टोला स्थित विद्यालय में डीएसई ने बच्चों के साथ तिथि भोजन का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समाज और विद्यालय के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

झुमरीतिलैया: विभिन्न पर्व-त्योहार एवं विशेष अवसरों पर समुदाय की सहभागिता से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त पोषाहार उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की पहल के तहत गुरुवार को नगर पंचायत झुमरीतिलैया के वार्ड संख्या 02 स्थित सुदूरवर्ती बिरहोर टोला क्षेत्र के डीपीइपी एनपीएस झरखनाकुंड विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधीक्षक सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के सहयोग से बिरहोर छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुरूप विशेष भोजन परोसकर तिथि भोजन कार्यक्रम को सफल बनाया.

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया और इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान डीएसई ने कहा कि तिथि भोजन केवल बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करने का भी अवसर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >