: करियर काउंसलिंग का आयोजन कोडरमा. पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करियर गाइडेंस के रूप में डॉ सतीश कुमार वर्मा, प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार यादव, रविशंकर चौरसिया थे. कार्यक्रम में 12वीं कक्षा से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपनी रुचि, क्षमता एवं लक्ष्य के अनुरूप सही दिशा का चयन कर सकें. डॉ वर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता का मूलमंत्र है स्पष्ट लक्ष्य, सतत परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन भी उतने ही आवश्यक हैं. विद्यार्थी अपने भीतर की क्षमता को पहचानें और उसी के अनुरूप अपने करियर का चयन करें. असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीखने का अवसर मानें. प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है. इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे. कार्यक्रम के समन्वयक ऑटोमोटिव टीचर शंभु शंकर थे.
असफलता से घबराएं नहीं, उसे सीखने का अवसर मानें: डॉ सतीश

असफलता से घबराएं नहीं, उसे सीखने का अवसर मानें: डॉ सतीश
Copied link
करियर काउंसलिंग का आयोजन