चंदवारा. दोमुहानी धाम मंदिर, पुतो परिसर में सावन माह की दूसरी सोमवारी कांवड़ पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक हुई. बैठक में यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, रूट, पेयजल, प्रसाद वितरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक की अगुवाई सुषमा सुमन एवं प्रदीप कुमार सुमन ने की, जबकि अध्यक्षता मंदिर परिसर के भगत ने की. संचालन विजय यादव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को सेकंड सोमवारी के अवसर पर भव्य कांवड़ पदयात्रा चंदवारा डिग्री कॉलेज से निकाली जायेगी. शिवभक्तों के जयकारों के बीच यात्रा निर्धारित मार्ग से होकर गुजरेगी और डुमहानी धाम में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी. इस वर्ष यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में भव्य झांकी भी शामिल रहेगी. बैठक को संबोधित करते हुए भगत जी ने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन, श्रद्धा और आपसी सहयोग के साथ यात्रा में भाग लेने की अपील की. बैठक में थाम पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, चंदवारा पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, योगाचार्या सुषमा सुमन, योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन, विजय यादव, प्रकाश यादव, पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर रविदास, विष्णु यादव, शिव कुमार पांडे, कृष्ण प्रसाद राणा, सुखदेव, मनोज प्रजापति, बद्री ठाकुर, रामु साव, प्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मंदिर समिति के सदस्य और शिवभक्त उपस्थित थे
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।