परीक्षा को लेकर भय न रखें, योजनाबद्ध तरीके से करें तैयारी : उपायुक्त

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के विद्यार्थियों को दी गयी विदाईकोडरमा बाजार. सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण शिक्षा कवच अंतर्गत संचालित आवासीय कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान माध्यमिक और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा पर अंतिम प्रहार सफलता की तैयारी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन के आलोक में आगामी माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड 2026 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर आपलोगों के लिए आवासीय कार्यक्रम का संचालन किया गया, ताकि आपलोगों की तैयारी सुव्यवस्थित तरीके से करायी जा सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोडरमा जिला निरंतर प्रगति कर रहा है. उम्मीद करते हैं कि आपलोग भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करेंगे. डीसी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि परीक्षा का भय समाप्त कर योजनाबद्ध अध्ययन आवश्यक है. उन्होंने अंतिम 10 दिनों के लिए अध्ययन की दिनचर्या बनाने, नियमित रिवीजन करने तथा प्रत्येक विषय का गहन अध्ययन करने की सलाह दी. डीडीसी रवि जैन ने कहा कि माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए सुनियोजित एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी करायी गयी है. कार्यक्रम के दौरान साप्ताहिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीसी ने सम्मानित किया. मौके पर डीटीओ विजय कुमार सोनी, डीएसओ प्रदीप शुक्ला, डीइओ अविनाश राम, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक, फिलो टीम के सदस्य आदि मौजूद थे.

डीटीओ ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने विद्यार्थियों (जो 18 साल के हैं) को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी. डीटीओ ने छात्र-छात्राओं को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने, ट्रिपल लोड नहीं चलने, निर्धारित गति सीमा पर वाहन चलाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >