डीएन उच्च विद्यालय का मैट्रिक का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है.

मरकच्चो. प्रखंड के जामू में संचालित डीएन उच्च विद्यालय का मैट्रिक का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. खुशबु कुमारी को सबसे अधिक 472 अंक मिले. सदानंद यादव ने 451 अंक, नीरज यादव 448 अंक, सोनू कुमार 438 अंक, कुलदीप कुमार 429 अंक, प्रीति कुमारी 429 अंक, अनुज कुमार 428 अंक, रोशनी कुमारी ने 426 अंक प्राप्त किया है. विद्यालय के निदेशक नागेश्वर प्रसाद ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी है.

मैट्रिक में उमा भारती हाई स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

डोमचांच. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उमा भारती हाई स्कूल जेरुवाडीह का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय की शालू विश्वकर्मा (440), निशा कुमारी (426), राकेश कुमार मेहता (403), रोशनी शर्मा (396), रिंकी कुमारी(387), तबस्सुम परवीन (386), अनुप्रिया कुमारी(377), संजना सिंह (372), स्नेहा कुमारी (363), निखत परवीन (363), काजल कुमारी (351), पंकज मेहता (340), शशि कुमार (321), मिथुन मेहता (320), साधना प्रिया (314), संदीप कुमार मेहता (310), आकाश कुमार (307), ममता कुमारी ने 300 अंक प्राप्त किया. सफल विद्यार्थियों को निदेशक घनश्याम मेहता, प्राचार्य मिथिलेश मेहता, उपप्राचार्य रूबी मेहता समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >