11 लाभुकों के बीच केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण

मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व गणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया.

मरकच्चो. प्रखंड सभागार में मंगलवार को केसीसी ऋण जागरूकता सह स्वीकृति पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो, जिला अग्रणी प्रबंधक विमलकांत झा, बीओआई नवलशाही के वरीय शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, मरकच्चो प्रबंधक सुशील कुमार, जामु प्रबंधक संजीव कुमार, चोपनाडीह प्रबंधक सतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर में बैंकों द्वारा 11 लाभुकों के बीच केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंडकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों व सेविकाओं को जनगणना 2027 के आलोक में मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व गणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >