विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण

छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-कलम और चॉकलेट का वितरण किया गया.

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत धरगांव पंचायत के सुदरवर्ती गांव शेरसिंघा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को राधा-रानी बाल गोपाल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-कलम और चॉकलेट का वितरण किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक पासी ने कहा कि शिक्षा ही हमारी दशा और दिशा सुधार सकती है. इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को एकमत होना होगा. ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी महादेव दास ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव होगा, जब समाज में लोग शिक्षा के महत्व को समझेंगे. इसके लिए हर लोगों को समाज के बच्चों के साथ सहयोग की भावना रखनी होगी. ट्रस्ट की ओर से 90 बच्चों के बीच कॉपी-कलम और चॉकलेट का वितरण किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुरुचरण दास ने कहा कि शेरसिंघा कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा करता था. ऐसे में राधा रानी बाल गोपाल एजुकेशन एवं डेवलपमेंट द्वारा कॉपी कलम और चॉकलेट वितरण करना काफी सराहनीय है. मौके पर ट्रस्ट के सचिव उमेश राणा, दीपक कुमार साव, मिस्टर हुसैन, उमाकांत पासवान, रूपक पासी, लूटन पासी, विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >