कोडरमा. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पाथ फाइंडर अकादमी में प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण मोदी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पासवा जिलाध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल, संरक्षक ओपी राय, कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, राज्य सह जिला सचिव तौफिक हुसैन, महासचिव भुवनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में निजी विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के बौद्धिक/ मानसिक/शारीरिक विकास के लिए आगामी अक्टूबर माह में जिला स्तरीय खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने, सभी निजी विद्यालय संचालन के लिए नियमावली तैयार कर लागू करना, संघ के विस्तार के लिए मासिक बैठक का नियमित आयोजन करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी. संचालन यतींद्र शर्मा व रंजीत पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता, कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, अजय कुमार, भुवनेश्वर कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय आदि मौजूद थे.
पासवा की बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
