सावन की पहली सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की पहली सोमवारी पर कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने 778 सीढ़ियां चढ़कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

कोडरमा: सावन की पहली सोमवारी पर जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम समेत आसपास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही महिला, पुरुष और युवा भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फल, फूल और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। ध्वजाधारी धाम में सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने 778 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी की चोटी पर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

सोमवारी को लेकर धाम में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। पहाड़ की तलहटी से लेकर मंदिर परिसर तक शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली।

भगवान शिव सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं : महामंडलेश्वर

ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को सोमवार विशेष रूप से प्रिय है और सावन की सोमवारी का महत्व सबसे अधिक माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु इस दिन श्रद्धा, उपवास और सच्चे मन से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >