कोडरमा बाजार. वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकाई इंदरवा के समीप से अवैध रूप से ढिबरा लोड एक टेंपो को जब्त किया है. इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को सूचना मिली थी कि ढोढाकोला जंगल से अवैध रूप से ढिबरा लोड कर एक टेंपों झुमरीतिलैया भेजा जा रहा है. सूचना के आलोक में रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर लोकाई इंदरवा के पास वाहन को जब्त कर लिया. मौके पर वनरक्षी सिकंदर यादव, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, शंकर महतो, गोपाल यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
ढिबरा लदा टेंपो जब्त, चालक फरार
घेराबंदी कर लोकाई इंदरवा के पास वाहन को जब्त कर लिया.
