खरियोडीह शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर उमड़े भक्त

ग्राम पंचायत खरियोडीह स्थित शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

जयनगर. ग्राम पंचायत खरियोडीह स्थित शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां भक्तों ने जलाभिषेक किया. दिन भर मंदिर का माहौल भक्तिमय बना हा. सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. भक्तों ने आचार्य से जल संकल्प करा भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी. कहा जाता है कि यहां मांगी गयी मन्नतें अवश्य पूरी होती है. जलाभिषेक के दौरान तिलोकरी, खरियोडीह, अलगडीहा, महुआगढ्ढा, बेरोगाई, खरपोका सहित विभिन्न गांवों के सैंकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >