Koderma : 100 बच्चों के दांतों की हुई जांच, ब्रश करने का सही तरीका भी बताया

कोडरमा में इनरव्हील क्लब ने 100 बच्चों के लिए दंत जांच शिविर लगाया. बच्चों को दांतों की सही देखभाल और ब्रश करने की विधि सिखाई गई.

कोडरमा. इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से रोटरी बाल विद्यालय में दंत जांच और जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में करीब 100 बच्चों के दांतों की जांच की गई. डॉ सागर मणि के नेतृत्व में बच्चों का दंत परीक्षण किया गया. इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से दांत साफ करने, सही तरीके से ब्रश करने और मौखिक स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई. बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए नियमित ब्रश करने और दांतों की उचित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया.

बच्चों को बांटे टूथब्रश और टूथपेस्ट

शिविर के दौरान क्लब की ओर से बच्चों के बीच टूथब्रश और टूथपेस्ट का वितरण किया गया. क्लब सदस्यों ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: Koderma: सदर अस्पताल परिसर में घर पर गिरा पेड़, चपेट में आकर महिला घायल

बच्चों को शांति और सद्भाव का संदेश

दंत जांच शिविर के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस भी मनाया गया. इस दौरान बच्चों को शांति, आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग का महत्व बताया गया. बच्चों को समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है. कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी, सचिव रितु तरर्वे, वीणा भदानी, अलका बड़गवे, मधु भदानी और नेहा कुटिरयार मौजूद थीं. प्रिंसिपल रीना कुमारी के साथ खुशी सिंह, गनुमी दत्ता, शालिनी कुमारी, काजल कुमारी और निकिता कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया.

ये भी पढ़ें: कोडेरमा : पर्यूषण के सातवें दिन मुनि सुयश सागर ने बताया तप का महत्व, बोले - इच्छाओं का त्याग ही सच्चा तप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >