डीडीसी पहुंचे सतगावां, कई विभागों के ऑफिस मिले बंद

औचक निरीक्षण में खुली पोल, डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

औचक निरीक्षण में खुली पोल, डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण सतगावां. उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई विभागों के ऑफिस को बंद देख उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में डीडीसी के पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय के अंतर्गत जितने भी कार्यालय हैं, वहां के कर्मियों की अटेंडेंस जांच की. डीडीसी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पायी गयी हैं. उन्होंने बताया कि कई कार्यालय बंद नजर आये, जिसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी. डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, अबुआ आवास सहित कई विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसके बाद डीडीसी ने वैधडीह स्थित बस स्टैंड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. यहां निर्माण की गुणवत्ता की जांच करते हुए बाउंड्रीवाल के कार्यों में हो रही देरी पर नाराज हुए. कार्य की देखरेख कर रहे मुंशी को फटकार लगायी और जल्द कार्य को पूरा करने को कहा. इसके पूर्व डीडीसी ऋतुराज ने ढाब से सतगावां तक सडक निर्माण कार्य की भी जांच की. उन्होंने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को देने की बात कही. सतगावां से ढाब सडक निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत दिशा की बैठक में उठी थी, इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर समिति का गठन कर सड़क निर्माण कार्य की जांच डीडीसी ने की. मौके पर सीओ केशव प्रसाद चौधरी के अलावा प्रखंड व अंचल के दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >