कोडरमा में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोडरमा के बागीटाड़ स्टेडियम में 15 अगस्त की तैयारियों के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ. उपायुक्त और एसपी ने परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश.

कोडरमा : कोडरमा के बागीटाड़ स्टेडियम मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के क्रम में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. फुल ड्रेस रिहर्सल उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की देखरेख में हुआ. रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल-टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके. मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च-पास्ट की सलामी ली. साथ ही परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंगफुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी, जिसमें पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

परेड में एनसीसी के छात्र-छात्राओं को अच्छे से प्रदर्शन करने को कहा

उपायुक्त ने परेड स्थल के समतलीकरण, मैदान की साफ-सफाई, जलजमाव की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई और परेड में भाग लेने वाले जवानों के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. परेड में जिला बल के प्लाटून, होमगार्ड जवान एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को अच्छे तरीके से प्रदर्शन करने को कहा गया. साथ ही समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी सामान्य शाखा श्री विजय कुमार सोनी, जिला खेल पदाधिकारी श्री तुषार राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >