मातृ वंदना योजना में तेजी लाने का डीसी ने दिया निर्देश

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

: समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस संबंध में आयोजित बैठक में डीसी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने संबंधित क्षेत्र के सीडीपीओ को कार्यों में तेजी लाने तथा हर हाल में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी परियोजनाओं में एफआरएस शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही पोषण ट्रैकर के सभी सांकेतिक बिंदुओं पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन सेक्टरवार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा आंगनबाड़ी क्षेत्र के बाहर संचालित खुले केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ रेखा रानी, पोषण अभियान के पप्पू कुमार यादव ,मयूरेश कुमार, तिलोत्तमा सिंह, सभी परियोजनाओं के सीडीपीओ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >