अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़, ईद आज

जिले भर की मस्जिदों में मांगी गयी देश में अमन व चैन की दुआ

नमाज. जिले भर की मस्जिदों में मांगी गयी देश में अमन व चैन की दुआ कोडरमा. पवित्र माह रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी. अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी. साथ ही रमजान माह की बधाई देते हुए आने वाले ईद को लेकर मुबारकबाद दी. शहर के असनाबाद, भादोडीह, गुमो, झलपो, छतरबर, जिला मुख्यालय के जलवाबाद सहित अन्य जगहों पर स्थित मस्जिदों में तय समय पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज का समय तय मस्जिदे हेरा, हसनाबाद: सुबह 8:45 बजे, जामा मस्जिद, दर्जी मोहल्ला तिलैया: सुबह 8:35 बजे, मक्का मस्जिद, जलवाबाद: सुबह 7:30 बजे मस्जिद अक्सा, मदीना नगर करमा हसनाबाद. सुबह 8:15 बजे, मस्जिदे कुबा, बहरवाटांड़ जलवाबाद: सुबह 8:00 बजे, मस्जिद बिलाल, शहीद चौक डोमचांच: सुबह 8:30 बजे, मस्जिद अबूबकर, लक्षणडीह: सुबह 8:00 बजे, मस्जिद अक्सा, कसियाडीह हरली बिसोडिया: सुबह 9:00 बजे, जामा मस्जिद, बगरीडीह: सुबह 9:00 बजे, मस्जिद बिलाल, चेचाई: सुबह 7:30 बजे, मस्जिद आयशा, जामतारा सपही: सुबह 9:00 बजे ईदगाह, बिसोडिह मंझगांवा: सुबह 8:30 बजे, ईदगाह, आरागारो: सुबह 7:45 बजे, मोहम्मदिया मस्जिद, गुमहरबाद: सुबह 8:13 बजे, मस्जिद बिलाल, अंबाटांड़: सुबह 8:15 बजे, करियावां ईदगाह: सुबह 8:30 बजे, भादोडीह ईदगाह: सुबह 7:20 बजे, भादोडीह मस्जिद: सुबह 8:20 बजे, मस्जिद बिलाल, अव्वल मोहल्ला झलपो: सुबह 8:30 बजे, जोंगी नवाडीह: सुबह 8:30 बजे, मस्जिद अक्सा, बाराडीह चंदवारा: सुबह 8:00 बजे मस्जिद तक़वा, अंबाकोला: सुबह 8:30 बजे, जामा मस्जिद, पहाड़पुर नवलशाही: सुबह 8:30 बजे, मदनी जामा मस्जिद, तमाई: सुबह 8:30 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >