माकपा ने कार्ल मार्क्स की जयंती मनायी

केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

कोडरमा. माकपा कार्यालय में क्रांतिकारी विचारक, अर्थशास्त्री और महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 209 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मौके पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि पूरी दुनिया में मजदूरों का राज कायम हो, मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हो और एक शोषण मुक्त समाजवादी व्यवस्था का निर्माण हो, यही मार्क्सवाद का मूल सिद्धांत है. उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम दार्शनिकों ने समाज की व्याख्या की, लेकिन सवाल उसे बदलने का है, जिसका रास्ता मार्क्स ने दिखाया. सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार ने मजदूर वर्ग से वर्तमान केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, महेंद्र तुरी, किसान सभा के जिला सचिव फेकुलाल विद्यार्थी ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >