जयनगर: भाकपा जिला परिषद कोडरमा के तत्वावधान में हिरोडीह बाजार में सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व अंचल मंत्री वीरेंद्र यादव, जिला मंत्री अर्जुन यादव ने किया. इस दौरान हिरोडीह बाजार में एक नुक्कड़ सभा कामरेड महेश सिंह की अध्यक्षता में की गयी.
मौके पर महेश सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सोनम वांगचुक जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे हुए थे. दिल्ली पुलिस जबरन अपराधी की तरह अस्पताल ले गयी, जो लोकतंत्र के लिए घातक है. वहीं जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि पिछले कई सालों से पेपर लीक हो रहे हैं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं, भारत सरकार और शिक्षा मंत्री की निष्क्रियता के कारण वर्षों से पेपर लीक हो रहे हैं.
जिससे देश के छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से दर्जनों छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर चुके हैं, पेपर लीक के सवाल पर पूरे देश में धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की जा रही है, जिसमें विपक्ष पुरजोर तरीके से मामला उठा रहा है.
जिला सचिव अर्जुन यादव ने कहा कि देश में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सभा को अंचल मंत्री वीरेंद्र यादव, युवा नेता पुरुषोत्तम यादव, पूर्व अंचल मंत्री समीम खान, राजेंद्र यादव, हरि पासवान, कामेश्वर पंडित, सुखदेव पांडेय, गंगो नायक ने भी संबोधित किया.
