जयनगर. भाकपा माले प्रखंड ईकाई की ओर से 11 नवंबर को प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के समक्ष विभिन्न सवालों को लेकर धरना का आयोजन किया गया है. प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने बताया कि 18 मार्च को धरना के दौरान दिये गये ज्ञापन में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस दौरान जयनगर में बाईपास रोड निर्माण, मंईयां सम्मान के लाभ से वंचितों को लाभ देने, वंचितों को पेंशन देने, नया राशन कार्ड बनाने, प्राथमिक शिक्षा दुरूस्त करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को बैठक, पंचायत सेवक व हल्का कर्मचारी को पंचायत भवन तथा तहसील भवन में बैठक की गारंटी करने, भ्रष्टाचार व घूसखोरी पर नियंत्रण करने, जमीन दाखिल-खारिज व खाता प्लॉट रकवा ऑनलाइन सुधार कार्यों में तेजी लाने, रैयती खतियानी जमीन को ऑनलाइन करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
