गोशाला समिति का कवि सम्मेलन कल, तैयारियां पूरी

कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है.

कोडरमा. कोडरमा गोशाला समिति की ओर से नौ नवंबर को होनेवाले कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इस बार भी आयोजन शिव वाटिका में होगा. कार्यक्रम को लेकर कोडरमा गोशाला समिति की ओर से कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर, डीजीएम कौशिक राय, प्रबंधक आशीष परीदा और अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रण दिया गया. समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों को समिति के अरुण मोदी व अरविंद चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने गोशाला की सराहना की. कहा कि गोशाला में 400 गोवंशों की सेवा करना सराहनीय कार्य है. गोशाला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कवि पंडित अशोक नागर, कुबेर जावेद, पवन बांके बिहारी, मुकेश मालवा, श्रद्धा ओजस्वी और रजनी अवनी पधार रही हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेश दारूका, राम रतन महर्षि, ओमप्रकाश खेतान, अविनाश सेठ, जय कुमार गंगवाल, संजय अग्रवाल, मनोज केडिया, अरुण अबोध आदि लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >