पोषण शक्ति योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता

प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र कोडरमा में आयोजित हुआ.

झुमरीतिलैया. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र कोडरमा में आयोजित हुआ. इसमें सभी संकुल के सरकारी विद्यालयों से रसोईया सह सहायिकाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में विद्यालय में चल रहे साप्ताहिक मेनू के अनुसार प्रतिभागियों ने अलग-अलग लजीज व्यंजन बनाये. इसमें प्रथम जरगा सीआरसी से यूपीएस सपहा एवं द्वितीय स्थान इंदरवा शहरी से एमएस इंदरवा शहरी ने प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में कोडरमा अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद, सीडीपीओ डॉ रेखा रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने रसोइयों की सराहना की. कहा कि बच्चों के लिए व्यंजन का जितना स्वादिष्ट होना आवश्यक है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक होना भी है. मौके पर सभी संकुल के सीआरपी, बीआरपी बीपीओ, रिसोर्स शिक्षक, एमडीएम ऑपरेटर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >